जानें कब, कितना और कैसे खाएं दही ताकि आपको फायदा हो नुकसान नहीं?

जानें कब, कितना और कैसे खाएं दही ताकि आपको फायदा हो नुकसान नहीं?

सेहतराग टीम

बच्चे हो या बुढ़े सभी लोगों के लिए दूध और दही हमेशा फायदेमंद होता है। इसलिए तो अक्सर बुढ़े लोग या डॉक्टर हमें रोजाना दूध या दही खाने की सलाह देते है। वहीं कई बार देखने और सुनने को मिलता है कि जब हम कोई अच्छा काम करने जा रहे होते हैं तो हम दही या मिठा खाकर बाहर जाते हैं, जिससे हमारा काम अच्छा होता है। आपको बता दें कि दही अच्छे स्वास्थ्य और लाभ का एक प्रतीक है। दही का सेवन हमेशा से ही फायदेमंद रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही किस समय खाना चाहिए ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। बहुत से लोग खाना खाने के साथ दही खाना पसंद करते हैं तो कुछ को दही की लस्सी बेहद पसंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट दही खाना आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है? अगर आप इस बात को नहीं जानते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद फायदेमंद है।

पढ़ें- सेहत और त्वचा के लिए जरुरी है दही, जानें इसके 6 फायदे

सुबह खाली पेट दही खाना स्वास्थ्यवर्धक होता है लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से खाएंगे तो इसके गुण और ज्यादा बढ़ जाएंगे। आखिर सुबह खाली पेट दही खाना इतना फायदेमंद क्यों है इससे जानने से पहले यह पता होना बहुत जरूरी है कि दही खाने का सही तरीका क्या है? जी हां आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा, दही खाने का सही तरीका। आपको बता दें कि दही की तासीर ठंडी होती है। दही के गुणों को बढ़ाने के लिए आप इसमें एक से दो चम्मच तक पानी भी मिला सकते हैं।

किस सीजन में दही खाना फायदेमंद

दही एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। लेकिन बरसात के समय, अधिक ठंड और धूप न निकलने के दौरान दही का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल ठंड के मौसम, बारिश और रात के वक्त दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इन सब समय पर दही का सेवन आपको सर्दी और खांसी व जुकाम जैसी समस्या का शिकार बना सकता है।  

किस रोग में किस प्रकार करें दही का सेवन

घुटने का दर्द

वैसे तो दही का सेवन कोई भी व्यक्ति कर सकता है। कुछ लोगों को दही बेहद पसंद होता है तो कुछ लोग दही बिल्किल भी नहीं खाते हैं। दही हर उम्र के व्यक्ति के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको घुटने में दर्द रहता है तो आपको दही का सेवन करते वक्त थोड़ी सी सोंठ ,काला नमक और काली मिर्च मिलानी चाहिए।

खांसी हो तो न खाएं दही

सर्दी, खांसी और जुकाम की स्थिति में आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको दही खाना ही है तो उसमें हल्का मीठा डालकर खा सकते हैं।

पेट में गैस हो तो कैसे खाएं दही

जिस व्यक्ति के अगर पेट में गैस या  पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उस व्यक्ति को दही का सेवन करते वक्त उसमें थोड़ा काला नमक, दालचीनी ,काली मिर्च, भुना हुआ जीरा मिला कर खाना चाहिए। ऐसा करने से पेट में बनी गैस निकल जाती है और पेट साफ होता है।

पढ़ें- गुणों की खान है दही मगर…

किन-किन चीजों के साथ खा सकते हैं दही

दही एक ऐसा डेयरी उत्पाद है, जिसे सब फूड के साथ मजे से खाया जा सकता है। लेकिन दाल के साथ दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे हमारे स्वास्थ्य को कोई लाभ नहीं मिलता है। दही और दाल दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होती हैं और ज्यादा प्रोटीन स्वास्थ्य के लिए खतरे के समान है। दही का रायता बनाकर आप किसी भी फूड के साथ बड़ी आसानी से खा सकते हैं।

खाली पेट दही खाने के फायदे

दही में बैक्टीरिया होते हैं, इस बात को सभी लोग जानते हैं इसलिए कभी-कभी दही को खाली पेट खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है। दरअसल हमारी आंत में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं और खाली पेट दही के सेवन से दही में मौजूद बैक्टीरिया आंतों के बैक्टीरिया को खा जाते हैं, जिसके कारण हमारी आंत साफ हो जाती हैं। इसी कारण हम पेट से संबंधित बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

रोजाना दही खाने से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम, ये है वजह

दिमाग को चुस्त व तेज रखने वाली 7 जरूरी चीजें

दूध-दही के सेवन से जीवन होगा सुरक्षित, लेकिन ये सावधानियां भी जरूरी

कई फायदों के साथ नुकसानदायक भी हो सकता है दूध

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।